
सावरकर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन किए अर्पित
शिवपुरी- पाल बघेल समाज शिवपुरी द्वारा आज वीर सावरकर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर समाज द्वारा श्री बाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।इस दौरान पाल बघेल समाज के जिलाध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने बताया कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई सभी वर्गों को साथ लेकर चलते थे और उनके द्वारा भारत में निवासरत प्रत्येक समाज के उत्थान के लिये कार्य किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से पाल बघेल समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल के अलावा, जगन सिंह बघेल, युवा अध्यक्ष नीरज पाल, परसादी पाल, भगवान सिंह पाल, श्री लाल पाल नेताजी, रघुवीर पाल, पवन पाल, अखिलेश पाल, हीरा सिंह, कप्तान सिंह, नीरज सिंह, हरि ओम जी, रामस्वरूप पाल, सुंदरलाल, राधेश्याम सेन अनुराग रावत, लखन, जय वीर, नीरज पाल प्रकाश पाल, बलवीर पाल आदि उपस्थित थे।






Be First to Comment