बड़ी खबर-मस्जिद में भरा गंदा पानी, नेशनल हाईवे पर पढ़़ी नमाज

शिवपुरी। दिनारा में कृष्णा चौराहा दिनारा के पास स्थित ईदगाह व कब्रिस्तान संयुक्त बने है जहाँ गंदा पानी भरा होने से मुस्लिम भाईयो ने हाइबे रोड पर शांति पूर्ण माहौल में नमाज अदा की। मुस्लिम भाई ईद गाह व कब्रिस्तान में भरे गंदे पानी के निकासी के लिए तहसील स्तर पर अपनी समस्या से काफी दिनों पहले प्रशासन को अवगत करा चुके थे लेकिन लापरवाहीपूर्ण रवैये के चलते आज यह स्थिति बनी लेकिन मुस्लिम भाइयो ने सौहार्द्र पूर्ण माहौल का ध्यान रखते हुए शांति पूर्ण ढंग से नमाज अदा की। करैरा तहसीलदार, नायव तहसीलदार व दिनारा थाना प्रभारी केएन शर्मा व उनकी पुलिस टीम की देखरेख में यहां नमाज अदा की गई।