Press "Enter" to skip to content

21 हजार की अवैध शराब जब्त, छर्च पुलिस की कार्रवाई

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति जंगल के रास्ते ग्राम सरवानी और सिंकन्दपुरा रोड़ से अवैध शराब बोरी में भरकर बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मूझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपरुी द्वारा थाना प्रभारी उनि. रामेन्द्र सिंह चैहान के नेत्रृत्व में पुलिस टीम सउनि जगदीश साहू, आर.मुकेश, आर. राजकुमार, आर. सोनू, आर. रिंकू शाक्य के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान देखा कि दो व्यक्ति जंगल के रास्ते ग्राम सरवानी और सिंकन्दपुरा रोड़ से मोटरसायकल से आते हुए दिखे संदेह होने पर पुलिस टीम उनकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगे, एक आरोपी मस्तू उर्फ मस्तराम पिता रामचरन गुर्जर उम्र 23 साल निवासी ग्राम सरवानी थाना छर्च को घेराबंदी कर पकड़ा व एक आरोपी राकेश पिता जगदीश गुर्जर निवासी ग्राम परासरी का जंगल के रास्ते का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम द्वारा काफी ढूंढ़ने पर नहीं मिला गिरफ्तार आरोपी केे कब्जे से अवैध शराब 300 क्वार्टर (कुल 54 बल्क लीटर) प्लेन शराब कीमती 18000 रू की जप्त की गई बाद आरोपी को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई। वहीं कार्रवाई में इसी पुलिस टीम के द्वारा श्योपुर पोहरी मेन रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान एक बिना नंबर की आपे ऑटो को चैक करते उससे 01 पेटी अवैध शराब 50 क्वार्टर कीमती लगभग 3000 रू की जप्त कर आरोपी ऑटो चालक शिवराम पिता केदारसिंह गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम मौरावन थाना सेसईपुरा जिला श्योपुर को समक्ष पंचान विधिवत गिरफ्तार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!