
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति राज कलेक्शन कोर्ट रोड़ शिवुपरी के पास सट्टा खिलवा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति.पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम उनि. अरविंद चैहान, पीएसआई शालू शर्मा, पीएसआई शीलम सेंगर आर. सुरेन्द्र,आर.राजेश, आर. अंजीत, आर.चालक सलीम के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान राज कलेक्शन कोर्ट रोड़ शिवुपरी के पास दबिश दी गई, दबिश के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोचा गया,आरोपी अनिल कुमार पिता त्रिलोकी नाथ वैश्य उम्र 50 साल निवासी आदर्श नगर कॉलोनी शिवपुरी को घेराबंदी कर पंचानों के समक्ष गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा पर्ची व 1450 रूपये नगद जप्त किए गये संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
जुए के फड़ पर धाबा बोलकर चार को दबोचा
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से अम्बेडकर पार्क कमलागंज शिवुपरी के पास दबिश दी गई, दबिश के दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर दबोचा गया,आरोपी सन्नी पिता मनफूल निवासी कमलागंज,आमिर पिता मन्नू खॉन निवासी जवाहर कॉलोनी,प्रकाश पिता मुन्नालाल राघव निवासी जाट होटल पड़ोरा,कमलेश पिता छोटेलाल निवासी ठकुरपुरा शिवपुरी को घेराबंदी कर पंचानों के समक्ष गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ताश की गड्डी व 920 रूपये नगद जप्त किए गये संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।






Be First to Comment