Press "Enter" to skip to content

वारदात को अंजाम देने से पूर्व आरोपी को 315 बोर के कट्टे के साथ दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आदिवासी कॉलोनी गिरवानी के पास अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया। अति.पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोवर्धन उनि गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम सउनि प्रमोद तिवारी,सउनि जण्डेल सिंह, आर.प्रदीप गुर्जर,आर.राजकुमार, आर. बहीद खॉन के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी गई, दबिश के दौरान देखा कि आदिवासी कॉलोननी गिरवानी के पास पुलिस को देखकर बगलें झांकने लगा, संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी भागने लगा, आरोपी को घेराबंदी ब-मुश्किल दबोचा व उसके कब्जे से  एक देशी 315 बोर का कट्टा व 01 जिंदा कारतूस जप्त किया, आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम महेश पिता पूरन बाल्मीकी निवासी टपरा मोहल्ला बैराड़ का होना बताया। बाद आरोपी को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार किया गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!