
शिवपुरी। सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाली विजयपुरम् में रहने वाली 9 वर्षीय बालिका कल अपने घर के पास में ही खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला अजय सचदेवा आया और बालिका को टॉपी दिलाने के बहाने ले गया और उसे अपने कमरे में बंद कर बालिका के साथ अश£ील हरकतें कर दीं। इसके बाद पीडि़त बालिका ने अपनी दीदी को पूरा घटनाक्रम बताया। पीडि़ता ने अपनी दीदी के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




