
शिवपुरी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रेडियंट कॉलेज में स्थापना दिवस के मौके पर होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. संजय शर्मा ने डेंगू से बचाव के उपाय बताए, साथ ही डेंगू से बचने के लिए होम्योपैथिक प्रिवेंटिव दवाई का निशुल्क वितरण किया। कॉलेज संचालक डॉ. खुशी खान ने शिविर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, स्टाफ एवं डॉक्टर्स को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

डॉ. खान ने सभी को जानकारी देते हुए बताया कि रेडियंट गु्रप द्वारा प्रतिवर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्षों में जिला चिकित्सालय में छात्र-छात्राओं द्वारा रक्तदान का आयोजन भी किया गया है। इस वर्ष होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में डॉ. संजय शर्मा एवं उनके कर्मचारियों द्वारा नि:शुल्क दवाई का वितरण किया गया। शिविर में समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं अन्य सामान्य जन ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर के अंत में संचालक डॉ. खुशी खान ने डॉ. संजय शर्मा एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस मौके पर रेडियंट गु्रप के शाहिद खान, अखलाक खान भी उपस्थित रहे।








Be First to Comment