पुलिस ने गांजे से भरी स्विफ्ट कार पकड़ी, 1 लाख 44 हजार का गांजा जब्त

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग एक स्विफ्ट कार एवं मोटरसायकलों से अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर अचरोनी से पिछोर तरफ जा रहे है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मूझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपरुी द्वारा एस.डी.ओ.पी. पिछोर आर.पी. मिश्रा के निर्देेशन में एक टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी खनियाधाना राकेश शर्मा,उनि. कृपाल सिंह राठौर, उनि. बृजमोहन रावत, उनि भगवानलाल जाटव,सउनि. नरेन्द्र शर्मा, सउनि रामअवतार यादव,प्रआर. देवेन्द्र सिंह,प्रआर.हरदयाल जोशी, आर. भूपेन्द्र, आर. प्रवीण, आर.चंद्रभान, आर.उस्मान खॉन के द्वारा मुखबिर सूचना पर रेड्डी चैराहे पर वाहन चैकिंग शुरू की गई चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा बताई गई स्विफ्ट कार क्रं. एम.पी. 20 सी.सी. 0856 एवं एक हीरो डीलक्स मोटरसायकल एवं एक पल्सर मोटरसायकल विना नंबर की आते दिखी पुलिस टीम द्वारा उक्त कार एवं मोटरसायकलों को रोका गया तो कार चालक व कार को फोलो कर रहीं दोनों मोटरसायकलों पर बेठे व्यक्ति अपनी-गाडिय़ों से उतरकर अपने वाहनों को छोड़कर भागने लगे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ा गया कार की तलाशी लेने कार से 14.400 कि.ग्रा. गांजा कीमती लगभग 144000 रू का जप्त किया गया एवं स्विफ्ट कार क्र.. एम.पी. 20 सी.सी. 0856 एवं एक हीरो डीलक्स मोटरसायकल, एक विना नंबर की पल्सर को जप्त किया गया। बाद आरोपियों पुष्पेन्द्र पिता देवसिंह लोधी निवसी अचरोनी, नीरज पिता लखनलाल लोधी निवासी सिरसोना करैरा, किसन पिता सीताराम सोनी निवासी मगरोनी, उपेन्द्र पिता नाथूराम शर्मा निवासी पिछोर, प्रमोद पिता तुलसीराम जाटव निवासी अचरोनी को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया एंव संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। 
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस टीम उनि. कृपाल सिंह राठौर, उनि. बृजमोहन रावत, प्रआर. देवेन्द्र सिंह, आर. भूपेन्द्र, आर. प्रवीण, आर.चंद्रभान, आर.उस्मान खॉन, की विशेष भूमिका रही।