Press "Enter" to skip to content

टॉफी का लालच देकर मासूम को कमरे में बंद कर आरोपी ने किया दुष्कर्म का प्रयास

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के विजय पुरम कॉलोनी में कल दोपहर एक आरोपी अजय सचदेवा ने 9 वर्षीय बालिका को टॉफी दिलाने की कहकर घर से ले गया और उसे अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। जब यह जानकारी कॉलोनीवासियों को लगी तो आरोपी बालिका को छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354, 342, 7/8 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 9 वर्षीय बालिका कल दोपहर करीब 3 बजे अपने घर पर खेल रही थी तभी आरोपी अजय सचदेवा बालिका के पास आया और उसने बालिका से कहा कि वह उसे टॉफी दिलाएगा जिस पर बालिका आरोपी की बातों में आ गई और उसके साथ जाने को तैयार हो गई जिसका फायदा आरोपी ने उठाया और बालिका को भी अपने साथ अपने घर ले गया जहां उसने बालिका को कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जिस पर बालिका ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए और आरोपी घबराकर बालिका को कमरे में छोड़कर वहां से भाग गया। बाद में जब परिजनों को बालिका ने पूरी घटना से अवगत कराया तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!