
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरनखेड़ी के पास फोनलेन पर तेज रफ्तार जैन ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 01 पी 0286 ने फर्जी से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारी दी जिससे ट्रेक्टर चालक संग्राम पुत्र अमरसिंह कुशवाह उम्र 25 वर्ष निवासी गिलोंधरा थाना मायापुर की मौत हो गई। ट्रेक्टर पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। जबकि ट्रॉली में भरी पत्थर की फर्सी पूरी सड़क पर फैल गई। बस इंदौर से शिवपुरी की ओर आ रही थी तभी सुबह 6.30 बजे यह हादसा घटित हुआ। हादसे की जानकारी मिलने पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







Be First to Comment