शिवपुरी। दिनारा के ग्राम सिपुरा कालीपहाड़ी में बीते रोज एक आरोपी ने खेत में घुसी एक भैंस के पेट में डंडा मार दिया जिससे भैंस के पेट में पल रहे बछड़े की मौत हो गई। पुलिस में भैंस मालिक की रिपोर्ट पर से आरोपी खेत मालिक के खिलाफ भादवि की धारा 429 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मुकेश पुत्र बेनी बंशकार का निवासी काली पहाड़ी ने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी भैंस बीते रोज गांव में रहने वाले आरोपी शिशुपाल यादव के खेत में चली गई थी जिससे आरोपी ने भैंस के पेट में डंडा मार दिया और डंडे की चोट से पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान फरियादी ने आरोपी से बात की तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया जिससे फरियादी ने पुलिस की शरण ली और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।





Be First to Comment