Press "Enter" to skip to content

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शिवपुरी जिले में पहुंचने पर लोगों ने दी पुष्पांजलि

शिवपुरी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा का शिवपुरी जिले में पहुचने पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी अस्थि कलश यात्रा आज सुबह भोपाल से रवाना हुई। जो अशोकनगर जिले के चंदेरी होते हुए शिवपुरी के बामोरकलां पहुंची। जहां बड़ी संख्या में जिले के नागरिकों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर अपनी पुष्पांजलि दी। अस्थि कलश यात्रा के साथ भोपाल से जनसंपर्क, जलसंसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र, बी.डी.शर्मा, सुनील शर्मा, श्री अवधेश नायक एवं पूर्व विधायक श्री अरविंद भदौरिया सहित जनप्रतिनिधि साथ थे। 
स्व.अटल जी की अस्थि कलश यात्रा जिले की सीमा पर पहुंचने पर विधायक प्रहलाद भारती, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, प्रदेश किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व राज्यमंत्री भैया साहब लोधी, भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष पिछोर लोकपाल लोधी, जगराम यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नारे लगाए कि ”जब तक सूरज-चांद रहेगा अटल तेरा नाम रहेगा, ”अटल बिहारी अमर रहे। नागरिकों ने सड़क के दोनों ओर खड़े होकर अपने प्रिय नेता स्व.अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। अस्थि कलश यात्रा सिंकदरा चौराहे से हाते हुए दतिया जिले के लिए रवाना हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!