
शिवपुरी – शहर सहित अंचल में मानसून ने एक बार फिर जोरदार आमद दर्ज की है। बुधवार शाम 4 बजे से शुरू हुई बारिश न केवल रात को, बल्कि गुरुवार को भी दिनभर जारी रही। इस दौरान कभी मूसलाधार तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला चलता रहा। पिछले 30 घंटे से जारी बारिश से शिवपुरी पानी पानी हो गई है। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक 30 घंटों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। शहर की आधी आबादी को जल प्रदाय करने वाला चांदपाठा का जलस्तर तो कुछ दिन पहले ही निर्धारित आंकड़े को छू चुका है। इस बार दूसरी बार 1132 फीट से ऊपर पानी होने के बाद इसके ऑटोमेटिक गेट खुल गए और पानी घसारई में पहुंचा।
यह तालाब भी लबालव होने से पानी दीवार के ऊपर से झरने की शक्ल में बहता नजर आया। यह पानी बहकर भगौरा तालाब में पहुंचा। चांदपाठा का पानी 2013 के बाद अब भगौरा तालाब में पहुंचा है। जब भगौरा तालाब फुल हो जाएगा तो पानी मड़ीखेड़ा अटल सागर डैम में जाने लगेगा।






Be First to Comment