
शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व विधायक पिछोर केपीसिंह कक्काजू की वार्षिक गोठ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संगीतमय भजन संध्या व मिलन समारोह के रूप में स्थानीय कमलेश्वर स्टोन झांसी रोड शिवपुरी पर 25 अगस्त को मनाई जाएगी। कक्काजू मित्र मंडल के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा चंदू बाबूजी, ने बताया कि वार्षिक मिलन समारोह के माध्यम से पूर्व मंत्री व विधायक पिछोर केपीसिंह अपने समर्थकों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों आदि से मिलन समारोह कार्यक्रम के माध्यम से मिलते हैं और साथ में आयोजित स्नेहभोज कार्यक्रम में शामिल होते हैं। 25 अगस्त को स्थानीय कमलेश्वर स्टोन झांसी रोड पर दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक भजन संध्या व मिलन समारोह का आयोजन रखा गया है।






Be First to Comment