
शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के मनपुरा में रहने वाली एक 14 वर्षीय बालिका कल कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही थी तभी रास्ते में पानी बरसने लगा तो वह मिडिल स्कूल के हॉल में खड़ी हो गई, यहां पूर्व से खड़े मनीष उर्फ सुल्ली पुत्र शंकर परिहार निवासी मनपुरा ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया। जब बालिका ने विरोध किया तो युवक ने उसका हाथ छोड़ दिया। घटना के बारे में बालिका ने परिजनों को बताया। इसके बाद पीडि़ता ने दोपहर में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पास्को एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment