
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशन के पालन में कल थाना सुभाषपुरा में आरोपी राजबीर सिंह पुत्र जशवंत सिंह धाकड़ नि. गुरावल थाना सुभाषपुरा के कब्जे से 22 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा कीमती 1100 रू. जप्त कर गिरफ्तार किया गया। थाना पोहरी में आरोपी नीलेश पुत्र गेंदालाल परिहार नि. नयागाँव पोहरी के कब्जे से 23 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा कीमती 1380 रू. जप्त कर गिरफ्तार किया गया इसी प्रकार थाना नरवर में आरोपी राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व. मुख्तार सिंह नि. ढिग़वास के कब्जे से अवैद्य हाथ भट्टी की कच्ची शराब के 30 पाउच (कुल 06 लीटर) कीमती 600 रू. जप्त कर गिरफ्तार किया गया। सम्पूर्ण घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिस टीमों को बधाई दी गई।






Be First to Comment