Press "Enter" to skip to content

विष्णु मंदिर के सामने जानलेवा गड्डा, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

शिवपुरी। बारिश के कारण विष्णु मंदिर के सामने वाली पुलिया पर इन दिनों एक गड्डे ने विकराल रूप धारण कर लिया है। लगातार बरसात से यह गड्डा और चौड़ा होता जा रहा है। रात्रि में इस गड्डे में गिरने से कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना घटित हो सकती है। क्योंकि रात्रि में इस रोड़ की अधिकांश लाईटें बंद हैं। नगर पालिका लापरवाह बनी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिया पर पिछले एक माह से छोटा गड्डा देखा जा रहा है। लेकिन बरसात होने से यह गड्डा निरंतर बड़ा होता जा रहा है। ऐसा नहीं कि इलाके के लोगों ने नगर पालिका को सूचित न किया हो। लेकिन नगर पालिका प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। रात होते ही यह पूरा इलाका अंधकार में डूब जाता है। वाहन चलाने वालों और पैदल चलने वालों को गड्डा दिखाई नहीं देता और कई लोग गड्डे में गिरकर घायल हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में नगर पालिका की निष्क्रियता से आप स्वयं अपनी हिफाजत खुद करें। नगर पालिका इलाके की स्ट्रीट लाईट भी बंद रखती है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!