पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की श्रद्धांजलि सभा एवं पालक संयोजक कार्यशाला कल

शिवपुरी- भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि अद्वितीय, अद्भुत  अलौकिक  विराट  व्यक्तित्व के धनी,  कुशल संगठक, ओजस्वी  वक्ता,   प्रखर  पत्रकार, सहृदय कवि,  महान  राजनेता, सहज  सरल  सादगी की  अनुपम  मिसाल, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री  श्रद्धेय  अटलजी की श्रद्धांजलि सभा का  आयोजन शिवपुरी में रखा गया है इसी के साथ ही शिवपुरी जिले में पालक संयोजक कार्यशाला एवं श्रदांजली सभा शिवपुरी के परिणय वाटिका में 25 अगस्त को सुबह 11 बजे से आयोजित की जा रही है कार्यशाला में अपेक्षित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य.विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा जिला पदाधिकारी. जिला कार्यकारिणी सदस्य.विधानसभा प्रभारी,भाजपा के मंडल पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, समस्त मोर्चा के जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष. प्रकोष्ठ. विभाग.प्रकल्प के जिला संयोजक अनिवार्य रूप से श्रदांजली सभा एवं कार्यशाला में उपस्तिथ रहेंगे।