
गैस सिलेण्डर की सब्सिडी मांगने पर कर दी मारपीट
शिवपुरी। खोड़ चौकी अंतर्गत गैस एजेंसी का काम करने वाले एक युवक ने गर्भवती महिला के पेट में इसलिए लात मार दी कि वह अपने पति को बचाने के लिए बीच में आ गई। घटना में महिला एवं उसका पति घायल हो गए इसके बाद उन्हें खोड स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
रामहेत जाटव निवासी खोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि गोलू पुत्र राजेन्द्र लक्षकार गैस सिलेण्डर बेचने का काम करता है मेरे तीन सिलेण्डरों की सब्सिडी नहीं आई थी इस कारण कल शाम 5 बजे वह गोलू से सब्सिडी नहीं आने की बात कही। रामहेत ने बताया कि इसके बाद गोलू ने मुझसे जातिसूचक गालियां देते हुए मुझमें लाठी मार दी जिससे मेरे हाथ में चोट आई हैं। मुझे पिटता देखकर बचाने मेरी पत्नी राजकुमारी बीच में आ तो गोलू ने राजकुमारी के पेट में लात मार दी जो आठ माह से गर्भवती थी। रामहेत ने बताया कि उसने घटना की शिकायत खोड़ चौकी में दर्ज कराई, लेकिन मेरी कोई सुनाई नहीं की गई। इसके दोनों ने जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती हुए जहां उपचारत रहे। राजकुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउण्ड में बच्चा नीचे खिसक गया है।
अवैध रूप से संचालित है गैस एजेंसी
सूत्रों की मानें तो गोलू के पास गैस एजेंसी का कोई लायसेंस नहीं है और वह अवैध रूप से दलाली करता है। बिना नियम कायदे के गैस सिलेण्डरों का विक्रय करने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे हैं।
इनका कहना है
मारपीट का मामला सामने आया है, दो युवकों में आपस में मारपीट हुई है, मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
राघवेन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी खोड़
|
ReplyForward
|






Be First to Comment