Press "Enter" to skip to content

BIG BREAKING – यात्री बस पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सिंहनिवास के पास जाट फार्म के पास प्रियंका बस ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 33 पी 0198 अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने पर सिरसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बैराड़ की ओर से आ रही प्रियंका ट्रेवल्स की बस शाम करीब 4 बजे जाट फार्म के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें मुकेश पुत्र उम्मेद यादव उम्र 25 साल निवासी गोपालपुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सीमा पत्नि हेंमत उम्र 22 साल निवासी सिलपरी थाना बैराड़, रानी शर्मा पत्नि ओमप्रकाश भार्गव उम्र 36 साल निवासी बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी, हरीसिंह यादव पुत्र रमेश यादव उम्र 28 साल निवासी तिघरा थाना सिरसौद, बाईसराम पुत्र करनू बघेल उम्र 28 साल निवासी हुसेनपुर थाना बैराड़, सीमा जाटव पत्नि लक्ष्मी जाटव उम्र 25 साल निवासी हुसैनपुर थाना बैराड़, गीता पत्नि बाईसराम बघेल उम्र 20 साल निवासी हुसैनपुर थाना बैराड़ और रीना पत्नि शिवसिंह बघेल उम्र 20 साल निवासी हुसैनपुर थाना बैराड़ घायल हो गए है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!