
शिवपुरी-भाई-बहिन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा द्वारा बच्चों के लिए रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। इस दौरान एक ओर जहां रविवार को राखी का त्यौहार पूरा देश मनाएगा तो वहीं इन राखियों को कैसे बनाया और भाई के प्रति स्नेह जताया जाए इसे लेकर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गीता पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कंपटीशन सैकड़ों प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया इसमें पेपर फ ोल्डिंग का प्रथम पुरूस्कार राखी को प्रथम प्राप्त हुआ जिसे शैली गुप्ता ने बनाया ब द्वितीय पुरस्कार रिया भगत को एवं तृतीय सुजाता तिवारी को, चौथा पुरस्कार नव्या पंजाबी को ब पांचवा पुरस्कार शीतल शुक्ला को प्राप्त हुआ। राखी मेकिंग कंपटीशन में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर राखियां बनाई और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। जिसमें विशेष रूप से पेपर फ ोल्डिंग में राखी ने प्रथम पुरस्कार जीता जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा बधाई दी गई और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।







Be First to Comment