
शिवपुरी। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्येनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में चुनावी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसमें जिले के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को चुनावी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें पुलिस मुख्ययालय भोपाल द्वारा जारी की गई विडियो फिल्म दिखाई जा रही है एवं चुनाव संबंधी कानूनी धाराओं का ज्ञान दियाा जा रहा है, ताकि चुनाव के दौरान निर्मित होने वाली कानून व्यवस्था की स्थिति सेे आसानी से निपटा जा सके, एवं चुनाव के समय पूर्ण सतर्कता वरती जा सके ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो एवं चुनाव शांति पूर्वक एवं निष्पक्षता के साथ कराए जा सके। चुनावी प्रशिक्षण अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, प्रोविजनल डी.एस.पी. रोहित लखारे, प्रोविजनल डी.एस.पी. कीर्ति बघेल, रक्षित निरी. भारत सिंह याादव, सूबेदार गायत्री इटोरिया, सूबेदार भानू प्रताप सिकरवार के द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी पर दिया गया।






Be First to Comment