
शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते रोज एक किशोरी के साथ खेत में ले जाकर आरोपी ने बलात्कार का किया। जब किशोरी चिल्लाई तो उसकी आवाज सुनकर गांव का ही एक युवक आ गया। जिसे देखकर आरोपी मौके से भाग गया।
जानकारी के अनुसार रमा (परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल निवासी नैनागिर अपने घर से खेतों की ओर अपनी बकरी चराने गई थी। नैनागिर गांव में आरोपी राजेश पाल निवासी मामोनी खुर्द थाना अमोला अपनी बुआ के यहां बीते एक माह से रह रहा था। आरोपी की नजर एक माह से रमा पर थी। बीते रोज जब रमा घर से बकरी चराने गई तो आरोपी ने रास्ते में उसे दबोच लिया। आरोपी रमा को लेकर खेत में गया दुष्कर्म कर दिया। बाद में लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पीडि़त किशोरी ने उक्त मामले की शिकायत सीहोर थाने में की। जहां पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर आरोपी के धारा 376, 511 भादवि, 7/ 8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।






Be First to Comment