Press "Enter" to skip to content

SP की चेतावनी, भड़काऊ पोस्ट पर अभद्र भाषा में बयानबाजी व अपशब्द का प्रयोग करने वालों को नोटिस देकर मांगेंगे जवाब

शिवपुरी। एसपी राजेश हिंगणकर ने मीडिया के माध्यम से ऐसे यूजर्स पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फेसबुक, वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट व अभद्र भाषा में कमेंट करने वाले यूजर्स पर पुलिस अब सीधे कानूनी कार्रवाई करेगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कोई भी भड़काऊ पोस्ट पर अभद्र भाषा में बयानबाजी व अपशब्द का प्रयोग करने वालों  को नोटिस देकर जवाब मांगेंगे। चूंकि अभी चुनावी दौर है, इसलिए ऐसी पोस्ट से शहर की फिजा खराब न हो इसीलिए पुलिस ने यह निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले यूजर्सपर नजर रखने केनिर्देश देते हुए थाना प्रभारियों से एसपी बोले कोई भी यूजर आपत्तिजनक पोस्ट या अमर्यादित भाषा में कमेंट्स करें तो संबंधित पर कार्रवाई करें। एसपी ने आम सोशल मीडिया के यूजर्स से भी अनुरोध किया है कि वे कोई ऐसी पोस्ट न करें, जिससे उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करें। साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट व गलत भाषा में कमेंट्स करने वालों की सूचना दें। पुलिस संबंधित का नाम गुप्त रखेगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!