Press "Enter" to skip to content

PRINCIPAL की LOVE STORY के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, दोनों को हटाने के लिए फिर हुई शिकायत

शिवपुरी। शासकीय हाईस्कूल सतनवाड़ाकलां में पदस्थ प्रिंसीपल विवेक महेन्द्रा और शिक्षिका कल्पना श्रीवास्तव (परिवर्तित नाम) को स्कूल से हटाने के लिए बड़ी संख्या में छात्राएं एक फिर से जनसुनवाई में जा पहुंची। छात्राओं का आरोप था कि दोनों ही स्कूल का माहौल गंदा कर रहे हैं और वह पूर्व में इनके खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यहां बताना होगा कि इससे पूर्व भी छात्राएं जनसुनवाई में दोनों की शिकायतें लेकर आई थी और छात्राओं ने दोनों पर संगीन आरोप लगाते हुए यहां तक कहा था कि हमने दोनों को कई बार एक साथ देखा और प्रिंसीपल शर्ट निकालकर स्कूल में घूमते हैं, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज पुन: छात्राएं जनसुनवाई में पहुंची। अब देखना है कि क्या शिक्षा विभाग इस बार कोई ठोस कार्रवाई करता है या फिर यहूं मामले को ठंसे बस्ते में डालेगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!