
शिवपुरी-रुक जाना नही तू कही हार के , कांटो पे चलकर मिलेंगे साये बहार के”इन पंक्तियों का प्रत्यक्ष उदाहरण बने सरल स्वभाव बाले सुजान सिंह लोधी जो कि शेखपुर बिनेका (बंडा तहसील) जिला सागर ग्राम के छोटे से किसान “खेत सिंह लोधी” जी के पुत्र है कक्षा 12 के पश्चात कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए गोपालगंज में छोटे से कमरे में रहकर डाँ सर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर से भूगर्भ शास्त्र विषय मे स्नातक एवं स्नातकोत्तर एम टेक(M Tec.) तक की शिक्षा प्राप्त की एवं उसी समय वर्ष 2014 में खनिज विभाग में खनिज निरीक्षक (mine inspector) के पद पर चयनित हुए ।
अपने कर्तव्य क्षेत्र में माफियाओं के पर अपनी दबंग पहचान बनाने वाले इंस्पेक्टर सुजान जी ने शासकीय सेवा के साथ-साथ आगे भी अध्ययन जारी रखा (जो कि आज के समय मे कठिन होता है) जिसके फलस्वरूप लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षा सफल करने के उपरांत उनका उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक विषय – भूगर्भ शास्त्र (assistant professor, geology) के पद पर चयन हो गया है ।
हमे गर्व है अपने मित्र पर एवं अति प्रसन्नता हुई जो आप जैसे परिश्रमी, लग्न शील एवं निष्ठावान व्यक्ति का विद्यार्थियों के लिये शिक्षा देने हेतु चयन हुआ । सुजान की इस उपलब्धि पर कु. सोनल सिंह तोमर श्री डॉ राकेश राठौर, राजकुमार खटीक, पवन खटीक, श्याम ताऊ जी, नरेंद्र राठौर ,विशाल राठौर मौसिम खान , गोविंद, हाकिम, प्रीति, सरनाम यादव , जानकीलाल जी, संजय , योगेश, विकाश, रोहन लोधी, गोपाल लोधी शिवम बंसल एवं समस्त मित्र मंडली शिवपुरी ने बधाई दी है।






Be First to Comment