
शिवपुरी। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश के प्रख्यात पार्श्व गायक स्व. मुकेश की स्मृति में मुकेश फैंस क्लब द्वारा संगीत निशा का आयोजन कल शाम 7:30 बजे से 102 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एमआईजी इंद्रा केपी सिंह कोठी के पीछे अटरिया निवास पर आयोजित की जाएगी ।
जानकारी देते हुए मुकेश फैंस क्लब के संयोजक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एस के अटरिया ने बताया कि इस वर्ष गायक मुकेश की स्मृति मे मुकेश फैंस क्लब द्वारा लगातार 15 वर्षो से यह आयोजन किया जा रहा है, इस वर्ष भी यह आयोजन 29 अगस्त को आयोजित किया जाएगा जहां शहर के गायक कलाकारों द्वारा संगीतमय श्रद्धांजलि दी जाएगी । इस कार्यक्रम के सरक्षक डॉ लखन लाल खरे, सचिव मुकेश आचार्य व संगीत संयोजन आशीष जैन को बनाया गया है। फैंस क्लब के सदस्यों ने रसिक श्रोताओं से अनुरोध किया वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।






Be First to Comment