Press "Enter" to skip to content

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने 36 घंटों में दबोचा

शिवपुरी। सीहोर थाना पुलिस में 26 अगस्त को नाबालिग लड़की ने अपनी मॉ के साथ थाने आकर रिपोर्ट की थी कि राजेश पिता रघुवर पाल उम्र 21 साल निवासी मामोनीकलॉ थाना अमोला के द्वारा मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया व बुरी नियत से मेरा हाथ पकड़ा रिपोर्ट पर से पुलिस थाना सीहोर द्वारा अपराध क्रं. 86/18 धारा 376/511,354 भादवि, 3/8 पास्को एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आज पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना का आरोपी राजेश ,नैनागिर तिराहा सीहोर-करैरा रोड़ पर करैरा की तरफ जाने के लिए खड़ा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा रत्नेश तोमर के निर्देशन में पुलिस टीम थाना प्रभारी सीहोर उनि. दिनेश विरथरे, प्रआर.संतोष कुमार, आर. दीपक कुमार, आर.चालक यशवंत मय पुलिस वाहन के मुखबिर द्वारा बताऐ स्थान पर दबिश देकर आरोपी को दबोचा गया। उक्त आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 36 घण्टे के अन्दर पुलिस द्वारा दबोचा गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!