Press "Enter" to skip to content

307 के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने कट्टे के साथ किया ARREST

शिवपुरी। फरियादी जितेन्द्र गिरि निवासी ग्राम भरका के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट की थी कि आनन्द पिता रामचरण धाकड़ के द्वारा मुझे जान से मारने की नियत से मेरे ऊपर अवैध हथियार से फायर करने संबंधी रिपोर्ट की थी फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना सिरसौद द्वारा अपराध क्रं. 145/18 धारा 307,308 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना का आरोपी आनन्द अपने कोरी वाले खेत की तरफ गया है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करायें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी दिनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम थाना प्रभारी सिरसौद उनि. विनीत तिवारी,सउनि हरिसिंह, प्रआर.296 कप्तान सिंह,प्रआर. मिट्ठूलाल आर.राघवेन्द्र के द्वारा मुखबिर द्वारा बताऐ स्थान पर दबिश देकर आरोपी कि आनन्द पिता रामचरण धाकड उम्र 28 साल निवासी भरका को मय 12 बोर का अवैध देशी कट्टा एवं 01 जिंदा राउण्ड व 01 खाली खोके के साथ दबोचा गया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!