Press "Enter" to skip to content

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सिंधिया कल शिवपुरी में

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान 29 एवं 30 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।  
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती सिंधिया प्रात: 11 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर शिवपुरी आएगीं। दोपहर 02.15 बजे ग्राम खैरोना पहुंचकर आदिवासी बस्ती में विद्युतीकरण का शुभारंभ एवं विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगी। शाम 04.15 बजे ग्राम खैरोना में कन्या आदिवासी छात्रावास में आदिवासी छात्राओं एवं गांव की आदिवासी महिलाओं के साथ भोजन एवं चर्चा करेंगी। शाम 05.15 बजे ग्राम मोहनगढ़ में नवीन हाईस्कूल भवन का लोकापर्ण, शाम 06.15 बजे ग्राम धुवानी विकासखण्ड शिवपुरी में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगी। रात्रि 08.30 बजे ग्राम गंगोरा में पीएमएवाय आवास कॉलोनी में लाईट का शुभारंभ करेंगी। रात्रि 09 बजे शिवपुरी आएगीं एवं रात्रि विश्राम करेंगी। इसी प्रकार 30 अगस्त 2018 को प्रात: 09.30 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। प्रात: 10.30 बजे नगर पालिका शिवपुरी द्वारा आयोजित हितग्राही सम्मेलन में भाग लेंगी तथा मानस भवन में उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन एवं चूल्हा का वितरण करेंगी। दोपहर 02 बजे शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!