वृद्ध ने खटका जहर, फरसी पत्थर पर मिला मृत

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा में रहने वाले किलोल पुत्र दयाराम परिहार उम्र 60 वर्ष आज मंगलवार दोपहर दिनारा के शीतला माता मंदिर के सामने फूलवालों की दुकान के एक फरसी के पत्थर पर लेटा हुआ था जब लोगों ने करीब दोपहर 2 बजे देखा तो किलोल मृत्य पड़ा था और उसके मुंह मे झाग निकल रहा था। बताया जा रहा है कि वृद्ध ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।