Press "Enter" to skip to content

चोरों ने दिया पुलिस के CCTV कैमरों को CHALLENGE, दो स्थानों पर बोला धाबा

शिवपुरी। पुलिस द्वारा शहर में करीब 30 स्थानों पर 172 सीसीटीव्ही कैमरे लगा दिए गए हैं जो सुचारू रूप से चालू भी हो गए हैं। पुलिस द्वारा इन कैमरों की मदद से चोर, बदमाशों और शहर की अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने का दावा किया जा रहा है। चोरों ने कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया है और अब देखना है कि क्या पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन चोरों को पकडऩे में सफल होती है या फिर हमेशा की तरह विवेचना चलती रहेगी।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के डॉ. मोघे वाली गली झांसी तिराहे में रहने वाले राजेश पुत्र रामजीलाल मित्तल उम्र 52 वर्ष की हीरो मेस्ट्रो मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएच 4245 विगत शाम अपने घर के आगे खड़ी हुई थी तभी अज्ञात चोर मौका पाकर उसे चोरी कर ले गए। राजेश ने बाइक की हर संभव स्थान पर तलाश की, लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो कल कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 के तहत केस दर्ज लिया है।
वहीं देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा लुहारपुरा पुरानी शिवपुरी में रहने वाले संजय पुत्र स्व. विष्णु दयाल अष्ठाना उम्र 51 वर्ष के घर में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात्रि अज्ञात चोरों ने धाबा बोल दिया और चोर यहां सोने-चांदी के जेवरात, 4800 रुपए नगदी सहित मोबाइल समेट ले गए। चोरी गए सामान की कीमत 32 हजार 800 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गृहमालिक की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!