शिवपुरी। युवक कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक विशाल मशाल जुलूस निकाला जिसमें महिलाओं की सुरक्षा संबंधी एवं राफेल डील का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। जुलूस होटल बनस्थली से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा चौराहा होते हुए माधवचौक पर पहुंचा जहां युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों से शहरवासियों को अवगत कराया। जुलूस में युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भैया पवार, युवक कांग्रेस प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पवन जायसवाल, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, हरवीर सिंह रघुवंशी, विधायक महेंद्र यादव, पार्षद आकाश शर्मा, विजय शर्मा, सोनू राजावत, अरविंद रावत, इरशाद पठान, अमित शिवहरे सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।
महिला सुरक्षा एवं राफेल डील के विरोध में युवक कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी को मिली नई कमान: IPS यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं SP / Shivpuri News
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News





Be First to Comment