
शिवपुरी। करैरा कस्बे में मण्डी के पीछे निवासरत एक फौजी के घर में बीती रात्रि बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने घुसकर वहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में घुसने से पहले घर के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरे तोड़ दिया और डीवीआर बॉक्स भी उखाड़कर अपने पास रख लिया इसके बाद चोरों ने मकान में इत्मिनान से चोरी की और वहां से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार फौजी मातादीन प्रजापति बीते दिनों माँ की तबियत खराब होने की सूचना पाकर श्रीनगर से अवकाश लेकर करैरा आए थे जहां उनकी हालत गंभीर थी जिस कारण श्री प्रजापति अपने परिवार के साथ अपने घर में ताला लगाकर झांसी इलाज के लिए चले गए थे, लेकिन बीती रात्रि उनके सूने घर पर अज्ञात चोरों ने दविश दे दी और चोरी से पहले घर के बाहर लगे सीसीटीव्ही कैमरे चोरों ने तोड़ दिए वहीं टीवीआर बॉक्स भी उखाड़ दिया। इसके बाद चोर घर में घुस गए जहां से चोरों ने दो सोने के हार, सोने की चूडिय़ां, हार की पुतरिया, सिलेण्डर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने वहां लगी एलईडी और होम थिएटर को भी तोड़ दिया। चोरी के बाद चोर वहां से निकल गए और आज सुबह श्री प्रजापति को घर में चोरी होने की जानकारी पड़ोसियों से लगी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत कायमी कर ली है।
बॉक्स
सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने की चोरी
कोतवाली क्षेत्र के कृष्णपुरम कॉलोनी में विगत रात्रि चोरों ने एक सूने मकान को निशाने पर ले लिया और मकान के मुख्य दरबाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर वहां से 10 हजार रूपए नगदी और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए जिसकी जानकारी सुबह गृह स्वामी को पड़ोसियों के माध्यम से लगी। इसके बाद परिवार के लोग घर आए जहां उन्होंने चोरी गए सामान की गणना कर कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। रवि पुत्र वृंदावन शर्मा कृष्णपुरम कॉलोनी में नीता गुप्ता के मकान में किराए से निवासरत हैं। बीते दिनों वह घर में ताला लगाकर सपरिवार शहर से बाहर गए थे। विगत रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ लिया और वहां चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।






Be First to Comment