Press "Enter" to skip to content

….इक दिन मिट जाएगा माटी के मोल

पार्श्वगायक स्व मुकेश स्मृति संगीत निशा आयोजित
शिवपुरी। इक दिन मिट जाएगा माटी के मोल ,जग में रह जाएगें प्यारे तेरे बोल, जीना यहां मरना यहां , सारंगा तेरी याद में जैसे नामचीन गाने गाकर शहर के कलाकार ने इंद्रा कॉलोनी स्थित एसके अटरिया के निवास पर मुकेश फैंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित संगीत स्मृति निशा कार्यक्रम में गायक स्व मुकेश को श्रद्धांजलि दी ।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुकेश फैंस क्लब के संयोजक एस के अटरिया ने मुकेश के चित्र पर माल्ल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात उन्होंने बताया कि मुकेश फैंस क्लब द्वारा विगत 16 वर्षों से उनकी स्मृति में संगीत निशा आयोजित की जाती है आगे भी इसी तरह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन क्लब के सचिव मुकेश आचार्य ने किया जबकि संगीत संयोजन आशीष जैन, की बोर्ड प्रकाश सिसौदिया व ढोलक पर आदर्श भार्गव ने किया। इस मौके पर भगवान सिंह यादव, मुकेश आचार्य, आशीष जैन, एस के अटरिया, विजय भार्गव,के सी जाटव,लक्ष्मी कांत शाक्य, जकी खान, रमेश शिवहरे, प्रियांश आचार्य,सलीम खान, अब्दुल समद, संतोष दर्शनी, अजमेर सिंह यादव, विजय कुमार, शरद गोस्वामी, गुड्डू खान, अब्दुल रहुफ, राम सिंह यादव, राजेन्द्र शर्मा, राम भरोसी राहोरा, योगेश मिश्रा सहित अन्य लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!