
शिवपुरी। डीपीसी ने 25 अगस्त को बदरवास के प्रावि व मावि कुसुअन का निरीक्षण किया था। जहां शाला प्रभारी जयप्रकाश यादव स्कूल में शराब पार्टी करते मिले थे। सरकारी रसोई मे अंडे, शराब की बोतलें पाई गई। वहीं एक कमरे में शिक्षक ने अपनी ग्रहस्थी जमा रखी थी। डीपीसी ने शिक्षक का मेडीकल भी कराया था, इसमें 400 से 600 एमएल एल्कोहल की पुष्टि की गई थी। वहीं स्कूल में पदस्थ सहायक अध्यापक संतोष दुबे भी तीन दिन से गैरहाजिर मिला था। गुरुवार को डीपीसी के प्रस्ताव पर सीईओ जिला पंचायत राजेश जैन ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में संतोष दुबे का मुख्यालय बीआरसीसी कार्यालय पोहरी, जबकि जयप्रकाश यादव का मुख्यालय बीआरसीसी कार्यालय नरवर रखा गया है।
पिछोर के चमरौआ का शिक्षक भी निलंबित
इधर पिछोर के मावि चमरौआ में ग्रामीणों द्वारा शिक्षक सुदर्शन लोधी के शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों सहित पालकों से गाली गलौज करने शैक्षणिक कार्य न कराने सहित अन्य शिकायतों के बाद डीपीसी के प्रस्ताव पर सुदर्शन को भी निलंबित कर दिया गया है।






Be First to Comment