Press "Enter" to skip to content

CM Help Line में राजस्व अधिकारी नहीं दिखा रहे रुचि, DM ने 5 SDM और 9 तहसीलदारों को थमाए NOTICE

शिवपुरी- कलेक्टर शिल्पा गुप्ता द्वारा पूर्व में ही अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अधीनस्थों ने कलेक्टर के इस आदेश को अनदेखा कर दिया इसके परिणाम स्वरूप लापरवाहों को कलेक्टर ने विगत शाम नोटिस जारी कर शिकायतों के निराकरण न होने के संबंध में जवाब एक दिन में मांगा है। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने भी स्वच्छता मिशन और मनरेगा नोडल अधिकारी को भी नोटिस देकर जवाब तलब किया है। 
कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर शिवपुरी एसडीएम एलके पांडेय, पिछोर बीपी पांडेय, पोहरी मुकेश सिंह, करैरा उदय सिंह सिकरवार, कोलारस एसडीएम प्रदीप सिंह तोमर को नोटिस जारी किया है। यहां बता दें कि शिवपुरी जिले में कुल पांच अनुविभाग हैं। इसी तरह कुल नौ तहसील हैं। यानी राजस्व विभाग के आला अधिकारी सीएम हेल्प लाइन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसी से नाराज होकर कलेक्टर ने यह कदम उठाया है। सीएम हेल्प लाइन पर एल-4 पर दर्ज शिकायतों का निराकरण नहीं हुआ है। जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने जिला पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सत्यमूर्ति पांडेय और मनरेगा के परियोजना अधिकारी सुबोध दीक्षित को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि 5 सितंबर 2018 तक अपना जबाव प्रस्तुत करें। जवाब नहीं देने पर सात दिन का वेतन राजसात किया जाएगा। 

इन्हें दिए गए नोटिस 

इसी तरह शिवपुरी तहसीलदार भूपेन्द्र कुशवाह, पिछोर सर्वेश यादव, खनियाधाना कैलाश चंद्र मालवीय, कोलारस रामनिवास सिकरवार, करैरा भूपेन्द्र कैलासिया, बैराड़ आशीष यशवाल, नरवर कल्पना कुशवाह, पोहरी रूचि अग्रवाल और बदरवास मधुलिका सिंह तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं कि लंबित शिकायतों का निराकरण कर अपना जवाब एक दिवस में प्रस्तुत करें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!