Press "Enter" to skip to content

SP की कट्टू वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ 30 लाख कीमत की भैसों से भरे 4 ट्रक किए जब्त

शिवपुरी। बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल, सिरोंज तरफ से 4 ट्रक भैसों से भरकर पिछोर तरफ आ रहे हैं, मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम प्रभारी उनि. जितेन्द्र शाक्य को सूचना से  अवगत कराया एवं लगातार संम्पर्क में रहकर घटना की सूचना देते रहने हेतू पाबंद किया। कण्ट्रोल रूम प्रभारी जितेन्द्र शाक्य के द्वारा तत्काल सूचना से एस.डी.ओ.पी. पिछोर आर.पी. मिश्रा को सूचना से अवगत कराया एस.डी.ओ.पी. पिछोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर दीनबंधू सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि. हुकुम सिंह मीणा, उनि. अंशुल गुप्ता, उनि. मुकेश दुबोलिया, सउनि अरविंद भदौरिया, आर. इंदल सिंह, आर.रामअवतार, आर.अशोक जाट, आर. दीपचंद,आर. आदेश धाकड़,सै. बृज मोहन यादव, सै. रामकृष्ण यादव, सै. सतीश शर्मा के द्वारा मुखबिर सूचना पर हरिनगर जीरो पाईंट पर चैकिंग लगाई गई। कुछ समय पश्चात ग्राम उदीना तरफ से कुछ ट्रक आते दिखे जिन्हे उक्त पुलिस टीम के द्वारा रोका गया, ट्रक क्रमांक आर.जे. 11 जीए 00093,एम.पी. 06 एच.सी. 2531, एम.पी.06 एच.सी.2977, एम.पी.06 एच.सी.2976 को चैक करन परे उन सभी चारों ट्रकों में डबल पार्टीशन में भैंसों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरकर रखा था चारों पैर और मुॅंह को एक साथ रस्सी से बांध रखे थे। भैंसों की कीमती लगभग 6750000 रू एवं चारों ट्रकों की कीमत लगभग 6250000 रू है तथा कुल मश्रुका कीमत 13000000 रूपये आंकी जा रही है। ट्रक ड्रायवर व हेल्परों से नाम पता पूछने पर उन्होने अपने नाम बल्लू पिता ईमामुद्यीन खॉंन उम्र 30 साल निवासी रामबाग कॉलोनी शिंदे की छावनी जिला ग्वालियर, हैदर उर्फ सलीम खॉ पिता इस्लाम खॉं उम्र 50 साल निवासी जगनापुरा मेवाती मोहल्ला सागरताल रोड़ ग्वालियर,सतीश पिता प्रभू जाटव उम्र 30 साल निवासी चुग्गीबाबा का खोरमाधव नगर जौरा, जिला मुरैना,आदम पिता सरदार मिंया उम्र 20 साल निवासी कोर्ट मोहल्ला टोहरी ,सिरोंज जिला विदिशा, अब्दुल रहमान पिता नत्थे खॉ उम्र 50 साल निवासी सब्जी मण्डी दंत्यपुरा मुरैना,सानु पिता गुड्डा पठान उम्र 19 साल निवासी टोहरी सिरोंज जिला विदिशा,आरिफ पिता रफीक खॉन उम्र 20 साल निवासी ग्राम नईरीजोनी थाना कैलारस, जिला मुरैना, अजीम पिता छुट्टा खॉन उम्र 46 साल निवासी कोर्ट मोहल्ला सिरोंज जिला विदिशा के होना बताया उक्त भैंसों केेे परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि भैंसों को सिरोंज जिला विदिशा से भरकर आगरा झॉंसीतरफ बुचड़खानों में कटवाने के लिए ले जाना बताया। कस्बा पिछोर मं कांजीहाउस न होने के कारण उक्त भैंसों को ग्राम हिनोतिया बल्देवपुर के ग्रामीणों की मदद से खाली कराकर अस्थाई सुपुर्दगीदार जगदीश पिता करनसिंह यादव उम्र 55 साल निवासी ग्राम हिनोतिया बल्देवपुर के सुपुर्द कर जप्तशुदा 04 ट्रकों मय आरोपीगणों को थाना लाए। इस सराहनीय कार्य को निभाने में थाना प्रभारी पिछोर निरी. दीनबंधू सिंह तोमर, कण्ट्रोल रूम प्रभारी उनि.(रे) जितेन्द्र शाक्य एवं आर. इंदल सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा समस्त पुलिस टीम को बधाई दी गई।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!