
शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भानगढ़ में रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला को अपने घर के सामने रहने वाले 25 वर्षीय बंटी धाकड़ से प्यार हो गया और दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। इन्हीं कसमों को पूरा करने के लिए 30 अगस्त को दोनों प्रेमी-प्रेमिका घर से भागकर ग्वालियर पहुंच गए। इस बीच महिला के पति ने सुभाषपुरा पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। 31 अगस्त को सुभाषपुरा पुलिस ग्वालियर पहुंची और गोल पहाडिय़ा चौकी पर दोनों को बुलाकर पूछताछ की तो दोनों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार करने के बयान दिए और शादी करने के
फोरलेन किनारे मिला प्रेमी बंटी का शव
फोरलेन किनारे स्थित लेटी होटल के पास एक पेड़ पर बंटी धाकड़ का शव तौलिया के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पीएम के लिए भेजा। परिजनों का आरोप है कि महिला के परिजनों ने बंटी की हत्या कर शव को लटका दिया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर देर शाम परिजनों ने युवक का अंतिम संस्कार किया। सूचना पर एफएसएल प्रभारी व डॉग स्क्वायड टीम घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर छानबीन की गई है।
इनका कहना है
- भानगढ़ की रहने वाली महिला ने गांव के ही युवक से भागकर शादी कर ली थी। शुक्रवार को हम ग्वालियर गए और पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया। कल युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल महिला का भी पता नहीं है।
सुरेन्द्र यादव, थाना प्रभारी सुभाषपुरा






Be First to Comment