Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर- ITI तिराहे से देहात पुलिस ने 1 लाख 70 हजार की स्मैक जप्त कर आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के द्वारा शिवपुरी जिले में नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देहात द्वारा लगभग 170000 रू की स्मैक जप्त की गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध नशीले मादक पदार्थ आई.टी.आई. तिराहे के पास लेकर खड़ा और किसी को बेचने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एस.डी.ओ.पी. शिवुपरी सुरेशचंद दोहरे के निर्देेशन में एक टीम बनाकर पुलिस टीम थाना प्रभारी देहात निरी. अनीता मिश्रा, उनि. नितेश जैन, पीएसआई अंजली सिंह, पीएसआई भावना राठौर, सउनि बजरंग सिंह जादौन, आर. श्याम शर्मा, आर. आशीष शर्मा, आर. प्रशांत जादौन, आर. सुनील भार्गव, आर. ऋषभ कटारे के द्वारा मय शासकीय वाहन के मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान देखा कि एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए गये हुलिए का पुलिस को देखकर बगलें झांकने लगा, संदेह होन पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा गया जिसके कब्जे से 17 ग्राम स्मैक कुल कीमती लगभग 170000 रूपये को विधिवत जप्त कर ओरापी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुब्बा उर्फ मुसब्बर पिता सब्बन खाॅन निवासी कुजड़ा मोहल्ला शिवपुरी का होना बताया जिसे पंचानों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर अप. क्रं. 198/18 धारा 8,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । संम्पूर्ण घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्पूर्ण पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा बधाई दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!