Press "Enter" to skip to content

तथागत फाउण्डेशन की बालक पालक योजना पौधारोपण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी : कमाण्डेंट कलावत

शिवपुरी। तथागत फाउण्डेशन के द्वारा प्रारंभ की गई बालक पालक योजना निसंदेह पौधारोपण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी और इससे बालक छात्र जीवन से ही पर्यवरण से जुड़ेगा उक्त बात आज ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दूरसंचार वाहिनी के कमाण्डेंट महेश कलावत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आपको सौंपे गए  40 पौधे, जिनमें आम, जामुन, अमरूद  आपके मित्र हैं और इनसे यदि आप मित्रवत व्यवहार करेंगे तो ये जल्दी पनपेंगे और फलेंगे फूलेगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि कमाण्डेंट महेश कलावत, फाउण्डेंसन के अध्यक्ष आलोक एम इंदौरिया, सर्जन डॉ. पीके खरे, डीपीओ ओपी पाण्डे और लोकसेवा गारंटी के प्रबंधक रवि शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ वैदिक पद्यति से उपस्थित सभी अतिथि एवं छात्र एवं छात्राओं का श्रीमती उमा मिश्रा, पुष्पा खरे एवं प्रीति जैन के द्वारा तिलक लगाकर अक्षत रोली द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर आलोक एम इंदौरिया ने कहा कि संस्था के द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में ये नया प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत छात्रावासों में अध्ययनरत बच्चों को एक-एक फलदार पेड़ का पालक बनाया जा रहा है और उन्हीं के द्वारा पौधा लगवाया जा रहा है। ये छात्र न केवल पौधे की देखरेख करेंगे बल्कि पानी देने से लेकर इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उठायेंगे। इससे वे न केवल पर्यावरण के प्रति सचेत होंगे बल्कि एक पौधे को वृक्ष बनाने में सहायक होंगे। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन और समाजसेवी डॉ. पीके खरे ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए वर्तमान में पौधों की पर्यावरण में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कमाण्डेंट महेश कलावत सहित सभी गणमान्य अतिथियों और छात्रों ने वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी भरत अग्रवाल द्वारा कियागया और आभार प्रदर्शन फाउण्डेशन की ओर से राजेन्द्र राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुरेन्द्र साहू, एच.एस. चौहान, संतोष शिवहरे, मुकेश कुशवाह, दिनेश राठौर, अफसर खांन, अजय जैन, मथुरा प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!