
मोबाइल मिलने से मोबाइल मालिक के चेहरे पर लौटी खुशी, दिया धन्यवाद
शिवपुरी। सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे गोलू पिता तेजराम रजक उम्र 24 साल निवासी अशोक विहार कॉलोनी ने पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी पहुंचकर प्रभारी जितेन्द्र शाक्य को बताया कि उसे एसडीएम पब्लिक स्कूल की रोड़ पर एक मोबाईल मिला है पता नहीं किसका है आप मोबाईल मालिक को इस मोबाईल को सुपुर्द करने की कृपा करें। जिस पर से पुलिस कण्ट्रोल रूम प्रभारी उनि.(रे.) जितेन्द्र शाक्य के द्वारा उक्त मोबाइल के माध्यम से सूचित किया और बताया कि आपका मोबाईल पुलिस कण्ट्रोल रूम पर एक युवक द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए मुझे सुपुर्द किया है आप यहॉ आकर अपना मोबाईल प्राप्त कर सकतें हैं। तत्काल वह व्यक्ति पुलिस कण्ट्रोल रूम मोबाईल के बिल कीमती 10 हजार रूपये का लेकर आया जिसमें उसकी और उसने बताया कि में अनुज पिता कैलाश नारायण यादव उम्र 17 साल निवासी भौंती हाल. मुकाम रघुवंशी कोठी के पास शिवपुरी में रह रहा हूॅं आज दिनांक 03.09.18 को में सुबह लगभग 09:00 बजे बाजार गया था बाजार से लौटते समय लोअर की पॉकेट से मेरा मोबाइल कहीं गिर गया तब से में अपना मोबाईल ढूंढ रहा था आपका धन्यवाद जो आपने मेरा मोबाईल ईमानदारी से मुझे लौटाया एवं पुलिस कण्ट्रोल रूम प्रभारी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।






Be First to Comment