
शिवपुरी। ओशो परिवार के सभी ओशो प्रेमीओ की बैठक विगत दिवस सेलिब्रेशन गाडन, ग्वालियर बायपास मे हुई। इस बैठक मे 24 वाँ त्रिदिवसीय ओशो ध्यान साधना शिविर जो कि जोरवा दी बुद्धा पर केन्द्रित रहेगा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमें आगामी 21 से 23 सितंबर को स्थानीय ग्वालियर वायपास पर स्थित सेलिब्रेशन गाडन में यह तीन दिवसीय ओशो शिविर आयोजित किया जा रहा है, शिविर की तैयारियों को लेकर उपस्थित ओशो प्रेमीओ ने तय किया कि शिविर का शुभारंभ 20 सितंबर को संध्या 6 बजे होगा, ओशो के करकमलों द्वारा संन्यास प्राप्त शिवपुरी के स्बामी कृष्ण तीर्थ (जुगल किशोर चोबे) के द्धारा दीप प्रज्वलन कर किया जायेगा साथ ही उज्जैन के स्बामी अंतर क्रान्ति के सान्निध्य मे संध्या सत्संग होगा। ओशो परिवार के स्बामी प्रेम प्रकाश(प्रकाश सिलोरिया), स्बामी निखिल(गोपाल स्बर संगम), स्बामी ध्यान निर्दोष(रवींद्र गोयल), स्बामी चिदानंद(सुधीर सिघल), स्बामी कृष्ण आनंद(भूपेन्द्र विकल), स्बामी आनंद ज्ञान(नीरज गर्ग), स्बामी हरिओम अग्रवाल, मॉ ध्यान पल्लवा(हरजीत विरमानी), स्बामी ध्यान नटराज (रमन अग्रवाल), मीडिया प्रभारी राजू यादव इत्यादि ओशो प्रेमीओ ने संयुक्त रूप से बताया कि उपरोक्त शिविर की तैयारियां जारी है। ओशो परिवार के मीडिया प्रभारी राजू यादव के अनुसार शिविर मे भागीदारी के लिए पंजीयन विवेक सेल्स माधव चोक, स्बर संगम न्यू ब्लॉक चोराहा एवं हरिओम मोबाइल, मीट मार्केट रोड पर ओशो प्रेमी करा सकते है।






Be First to Comment