Press "Enter" to skip to content

सपाक्स ने आरक्षण के विरोध में चिपकाए पर्चे, लिखा – हम आरक्षण, SC-ST- Act के विरोध में, वोट मांगकर शर्मिंदा न करें

शिवपुरी। 6 सितंबर को एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में संभावित बंद को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू होने के बाद कोई भी संगठन धरना, रैली व प्रदर्शन के लिए आगे नहीं आया। हालांकि शिवपुरी शहर के टेकरी बाजार में सपाक्स ने दुकानों के बाहर पर्चे चिपकाए हैं। सपाक्स से जुड़े लोगों ने देर शाम बाजार पहुंचकर 250 से अधिक पर्चे चिपकाए। पर्चों पर सबसे ऊपर निवेदक और दूसरी तरफ आग्रह और बीच में सपाक्स का लोगो है। इसके बाद पर्चे में नीचे समानता-एकता और विकास लिखा है। जबकि पर्चे के बीचों बीच अपील में लिखा है- हम आरक्षण एवं एससी-एसटी एक्ट का विरोध करते हैं। कृपया राजनीतिक दल वोट मांगकर शर्मिंदा न करें। सबसे अंत में सामान्य, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समाज (सपाक्स) शिवपुरी मप्र लिखा हुआ है। पर्चे चिपकाने से पहले दुकानदारों से सहमति ली गई। उसके बाद ही दुकानों के बाद पर्चे चिपकाए गए। शांतिपूर्वक ढंग से पर्चे चिपकाकर एससी-एसटी एक्ट का विरोध किया गया है। वहीं एससी-एसटी संगठन की तरफ से 5 सितंबर के बंद के लिए किसी भी तरह की रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं मांगी गई है। इसी तरह सामान्य वर्ग की तरफ से भी 6 सितंबर के बंद को लेकर प्रशासन को आवेदन नहीं दिया गया है। संभावित बंद को देखते हुए शिवपुरी पुलिस अलर्ट है और शहर सहित जिले के सभी थानों में चाक-चौबंद व्यवस्थाएं रखने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। 






More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!