Press "Enter" to skip to content

वारदात से पूर्व पुलिस ने रायफल से लैस तीन आरोपियों को दबोचा, 6 रायफल और 7 जिंदा राउण्ड जब्त

शिवपुरी। शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम रातौर रोड़ रेल्वे क्रॉसिंंग के पास कुछ लोग हथियारों के साथ बैठे हैं उपरोक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा तत्काल अति. पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अति.पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी सुरेश चंद दोहरे के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. विनय कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम उनि. रामेश्वर शर्मा, उनि.अरविंद सिंह चैहान,पीएसआई शीलम सेंगर,उनि एस.एस. सिकरवार सउनि बीएल दोहरे, सउनि आबिद खॉंन,सउनि सतेन्द्र सिंह भदौरिया,सउनि राकेश जादौन, आर. विशाल, आर.नरेश, आर. अंजीत तिवारी, आर. सकील खॉन, आर. जागेश,आर सियाराम, आर. कुलदीप, आर. खण्डेराव, आर. वीरेन्द्र पाण्डेय के द्वारा मुखबिर द्वारा बताए गये स्थान ग्राम रातौर रोड़ रेल्वे क्रॉसिंग के पास दो लोग पेड़ के नीचे हथियार के साथ बैठे दिखे जिन्हे टोका तो बन्दूक सहित भागे जिनका पीछा कर उनि. एस.एस. सिकरवार द्वारा मय फोर्स के एक आरोपी को दबाोचा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दिनेश उर्फ गोटू पिता भौरूराम धाकड़ उम्र 42 साल निवासी ठेह सुहारा का होना बताया जिसे बंदूक के लाईसेंस के संबंध में पूछा तो न होना बताया आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर रायफल व 03 जिंदा राउण्ड जप्त किये, आरोपी से कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा एक और रायफल घर में रखी होना बताया। दूसरे आरोपी को उनि. अरंिवंद सिंह सिकरवार द्वारा मय फोर्स के दबोचा गया नाम पता पूछने पर हरिओम पिता लटरूराम धाकड़ उम्र 45 साल निवासी ग्राम ठेह सुहारा थाना सिरसौद का होना बताया जिसके कब्जे से एक 315 बोर रायफल व 02 जिंदा राउण्ड जप्त किये पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा 02 अन्य रायफल खेत पर बनी टपरिया में रखी होना बताया। दोनों आरोपियों के साक्ष्य अधिनियम के की धारा 27 के तहत मेमोरण्डम तैयार किये गये तथा उनकी तस्दीक हेतु आरोपियों द्वारा बताए गये स्थानों के लिए रवाना हुए इतने में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक आदमी गैस ऐजेन्सी के पास रायफल लिए खड़ा है तस्दीक हेतु पुलिस टीम रवाना होकर माौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति हाथ में रायफल लिए हुए भागते दिखा जिसे घेराबंदी कर उनि. शीलम सेंगर के द्वारा मय फोर्स के दबोचा गया,नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अरूण कुमार वर्मा पिता स्व. रघुवीर सिंह उम्र 45 साल निवासी ग्राम ठर्रा थाना सिरसोद का होना बताया जिसके कब्जे से एक 315 बोर की रायफल 02 राउण्ड जप्त किए । मुताबिक आरोपी दिनेश के मेमोरण्डम के आरोपी द्वारा आगे-आगे चलकर अपने घर के कमरें में से एक रायफल देशी 15 बोर की निकाल कर पेश की जिसे उनि. एसएस सिकरवार द्वारा जप्त किया बाद आरोपी हरिओंम के मेमोरण्डम अनुसार उसके द्वारा आगे-आगे चलकर 02 रायफल 315 बोर की खेत की टपरिया से जप्त की, सभी आरेापियों से कुल 06 रायफल व 07 जिंदा राउण्ड जप्त कर उनके खिलाफ 25,27 आम्र्स एक्ट की धारा के तहत कायमी की गई।इस सराहनीय कार्य को बखूबी निभाने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा ईनाम देने की घोषणा की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!