![]() |
| file photo |
पहले इसी सप्ताह आनी थी शिवपुरी में सीएम की यात्रा
अब नए कार्यक्रम को लेकर नहीं बन पा रही रूपरेखा
शिवपुरी। एससीएसटी एक्ट के विरोध में सवर्णों द्वारा चलाए जा रहे विरोध अभियान के बीच प्रदेश में निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर शिवपुरी में इस यात्रा की तारीख तय नहीं हो पा रही है। वैसे 15 दिन पहले शिवपुरी में जनआशीर्वाद यात्रा के लिए 5 व 6 सितंबर की तारीख तय हुई थी लेकिन अब एकाएक माहौल बदलने व सवर्णों के आंदोलन को लेकर इस यात्रा को शिवपुरी जिले में कब निकाला जाए, इसकी तारीख तय नहीं हो पा रही है। अब इस यात्रा की फाइनल तारीख को लेकर भाजपाई मंथन में जुटे हैं। सवर्णों का आंदोलन तेज होने के बाद अब इस जनआशीर्वाद यात्रा को कब निकाला जाएगा इस पर स्थानीय भाजपाई प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। स्थानीय भाजपा नेताओं का कहना है कि प्रदेश स्तर से ही इस यात्रा की नई तारीख तय होगी। कुल मिलाकर अभी यह तय नहीं है कि यह यात्रा शिवपुरी में कब निकाली जाएगी।







Be First to Comment