Press "Enter" to skip to content

भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत शिवपुरी आए, टिकटार्थियों का लगा जमावड़ा

file photo
सर्किट हाउस में रूके तो कई नेता पहुंचे मुंह दिखाने
संगठन महामंत्री ने ली जिले में चल रहे हालातों की जानकारी
शिवपुरी। भाजपा प्रदेश के संगठन महामंत्री सुहास भगत बुधवार को अल्पप्रवास पर शिवपुरी आए। इंदौर इंटरसिटी से सुबह शिवपुरी आने के बाद संगठन महामंत्री कुछ घंटों के लिए शिवपुरी सर्किट हाउस में रूके। इस दौरान सर्किट हाउस में श्री भगत के आने की खबरों के बीच बड़ी संख्या में भाजपा नेता व पदाधिकारियों को वहां पर जमावड़ा लग गया। संगठन महामंत्री के सामने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट चाहने वाले टिकटार्थियों की संख्या इस बीच ज्यादा देखी गई। पांचों सीटों के करीब 15 से ज्यादा नेता जो टिकट की दौड़ में हैं वह अपने-अपने लिए यहां पर लॉबिंग करते हुए देखे गए। सर्किट हाउस में करीब चार से पांच घंटे तक भाजपा के कई नेताओं का जमावड़ा रहा। संगठन महामंत्री ने शिवपुरी में चल रहीं पार्टी गतिविधियों को लेकर भी जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों से जानकारी ली। बताया जाता है कि सवर्णों के आंदोलन को लेकर भी स्थानीय कुछ नेताओं से संगठन महामंत्री ने फीड बैक लिया। सुबह 5-30 बजे आने के बाद करीब 10 बजे संगठन महामंत्री सुहास भगत ग्वालियर के लिए रवाना हो गए। ग्वालियर में बुधवार को भाजपा की संभागीय नेताओं की एक बैठक रखी गई थी जिसमें शामिल होने के लिए भाजपा संगठन महामंत्री सुहास भगत आए थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!