
पीडि़ता की मां ने पुलिस में की शिकायत तो पुलिस ने कराया मुक्त
शिवपुरी। शहर के कोतवाली अंतर्गत आने वाले लालमाटी क्षेत्र में किराये से मकान लेकर पंजाब का एक युवक नाबालिग को बंधक बनाकर रखे हुए थे। नाबालिग की मां का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने नाबालिग युवक के कब्जे से मुक्त कराया, लेकिन फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस तहसील क्षेत्र के पाड़ोदा गांव की रहने वाली महिला कांग्रेस नेता अजय रुहानी के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। यहां पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीधे लालमाटी पहुंची। मकान की दूसरी मंजिल पर किराए के कमरे से 15 साल की किशोरी व पंजाब का युवक मिला। पुलिस दोनों को और महिला को बिठाकर थाने ले आई। लेकिन डरी सहमी किशोरी द्वारा खुलकर पुलिस को कुछ नहीं बता सकी। इसलिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। महिला का कहना है कि पंजाब के युवक से उनका फोन पर संपर्क हुआ था। वह उनके गांव तक आ गया। बच्चों को पढ़ाने की कहकर शिवपुरी ले आया। एक मकान में किराए से रखा और दूसरा मकान किराए से लेकर रखा। यहां 15 साल की बेटी के साथ गलत काम करता था। हालांकि उनके साथ पति, छोटा बेटा व एक बेटी सहित विवाहित बेटी भी कुछ दिन रहे जो रक्षा बंधन पूर्व से पहले गांव चले और लौटकर नहीं आए। जिससे पंजाब का युवक उनपर और भी अधिक ज्यादती करने लगा। वहीं मकान मालिक कैलाश शिवहरे ने बताया कि एक महीने पूर्व उनका कमरा ढाई हजार रुपए में किराए से लिया था। पंजाब से आए युवक का उन्होंने आधार कार्ड मांगा लेकिन उन्होंने नहीं दिया। महिला उस युवक को अपना बेटा बता रही थी। लेकिन शक्ल देखकर वह बेटा नहीं लग रहा था। इसे लेकर उन्होंने कई बार टोका। लेकिन महिला बात को टाल गई।






Be First to Comment