Press "Enter" to skip to content

अटल सागर डैम का जलस्तर पहुंचा 345.95 मीटर, खोले 6 गेट

शिवपुरी। अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम का जलस्तर गुरुवार शाम 345.95 मीटर होते ही 6 गेट खोल दिए गए। इन गेटों से 600 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि इससे पहले सुबह दो गेट दोपहर दो बजे तक खुले हुए थे। ईई जल संसाधन एमएस परस्ते ने बताया कि डैम में पानी की लगातार आवक बनी हुई है और जलस्तर बराबर मेन्टेन करते हुए जल संग्रहण किया जा रहा है। डैम के समीपस्थ स्थित 60 मेगावॉट की तीन इकाइयों में से दो इकाइयों को चलाया जा रहा है, जिनके 40 मेगावॉट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।

मोहिनी पिकअप के भी 5 गेट खुले

अटल सागर के अलावा मोहिनी पिकअप डैम के भी 5 गेट खोले गए हैं। मोहिनी पिकअप अटल सागर के अगले हिस्से में बना हुआ है और जब अटल सागर के गेट खोले जाते हैं तो इसका पानी मोहिनी पिकअप में जाता है और जब मोहिनी पिकअप के गेट खोले जाते हैं तो उसका पानी हरसी डैम में जाता है। ईई परस्ते ने बताया कि अभी हरसी डैम खाली है, जबकि मोहिनी पिकअप फुल हो गया है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!