
शिवपुरी। बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुख्बिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति शिवपुरी हाईवे रोड़ वे महुआर नदी के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया गया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावें पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी करैरा रत्नेश यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी करैरा निरी. प्रदीप वाल्टर के नेत्रृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी दबिश के दौरान एक व्यक्ति मुखबिर द्वारा बताए गये हुलिए में दिखा जो पुलिस को देखकर बगलें झांकने लगा ,आरोपी ने भागने की कोशिस की तो पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे दबोचा गया तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय जिंदा 2 राउण्ड जप्त किया नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बलवान पिता अमरसिंह यादव उम्र 39 साल निवासी खैरई का होना बताया जिसके विरूद्ध अपराध धारा 25,27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को समक्ष पंचान गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment